ट्रेन में आग की अफवाह चायवाले ने फैलाई थी, पटरी पर 13 मौतों का बड़ा खुलासा

जलगांव. महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार की शाम 22 जनवरी को लखनऊ से मुुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ बड़ा हादसा हुआ। ट्रेन की आग की अफवाह फैली, चैन खींची गयी और यात्री परेशान होकर अचानक ट्रेन से उतरने लगे। ऐसे में बगल के ट्रैक पर आ रही ट्रेन कई यात्रियों को कुचल दिया। घटना में 13 लोगों की जान चली गयी। अभी तक इस मामले से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है। घटना के समय ट्रेन पर मौजूद यात्री ने बताया कि ट्रेन में आग लगने की अफवाह एक चाय वाले ने फैलाई थी।
घटना का चश्मदीद ने बताया कि एक चाय वाले ने अफवाह फैला दी कि ट्रेन में आग लग गयी है। इसके बाद ट्रेन के भीतर अफरा-तफरी मच गयी। उस चायवाले को स्वयं चेन खींच दी। जब ट्रेन धीमी होने लगी तो यात्री जान बचाने के लिये ट्रेन से कूंदने लगे।चश्मदीद ने आगे बताया है कि कुछ लोग उस ट्रैक पर कूद गये। जहां से बंगलौर एक्सप्रेस गुजर रही थी। वह कुचलकर मर गये। सैकड़ों लोग दूसरी ओर कूद गये। जहां ट्रैक नहीं था। अगर वह इस ओर कूंदते तो और भी अधिक लोग मारे जाते।
आंखों देखा मंजर
लखनऊ से पुष्पक एक्सप्रेस पूरी स्पीड़ से मुंबई के लिये निकली थी। बुधवार की शाम 4.42 बजे का समय था। जब ट्रेन मुंबई से 425 किमी पहले जलगांव के पचोरा स्टेशन के नजदीक पहुंची थी। तभी आग की अफवाह ने भयंकर तबाही मचा दी। पटरी पर मोत के इस तांडव के बाद अब घटना के गवाह और मृतकों के परिजनों ने मंजर को विस्तार से बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *