दो बेड नोटों से भरे पड़े, अमीर अधिकारी के घर विजिलेंस की कार्यवाही से हैं सब हैरान, नोट गिनने की मंशीन मंगवाई

पटना. बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर से बड़ी संख्या में नगद कैश बरामद किया गया है। बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही हुई है। इस बीच बड़ी मात्रा में नगद कैश जब्त की गयी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास पर विजिलेंस विभाग की छापेमारी चल रही है। पटना से आई विजीलेंस टीम सुबह से डीईओ पूछताछ कर रही है। जांच में अभी तक भारी मात्रा में नगद कैश बरामद किया गया है। नोट गिनने के लिये मशीन मंगवाई गयी ।
सुबह से जारी है कार्यवाही
ऐसा बताया जाता रहा है कि पटना से आई विजिलेंस टीम ने आज सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी शुरू की है। इस बीच किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मामले पर स्थानीय प्रशासन और विजिलेंस विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे है। यह कार्यवाही बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में जिलाशिक्षा पदाधिकारी के घर पर की जा रही है। डीईओ रजनीकांत प्रवीण पिछले 3 वर्षो से बेतिया में पद स्थापित है। विजिलेंस टीम उनके घर में कई घंटे से मौजूद है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
अभी तक घर से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुआ है। स्थिति यह है कि नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। घटनास्थल पर पुतिलस बल को भी तैनात किया गया है। विजिलेंस टीम ने डीईओ के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है।
भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है
जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। छापेमारी इसी सिलसिलें की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि डीईओ के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और अवैध संपत्ति के मामले में शिकायतें दर्ज थी। फिलहाल विजिलेंस की टीम कार्यवाही में जुटी है और मामले की डिटेल जानकारी का इंतजार है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *