सस्ती शराब मांगी नही देने पर की फायरिंग, सीसीटीवी में हुए कैद, 4 बदमाशों पर FIR

ग्वालियर. शराब की दुकान पर फायरिंग कर भागे बदमाशों का जब शराब व्यापारियों ने पीछा किया तो बदमाशों ने उन पर भी फायरिंग कर दी। यह घटना हजीरा थाना इलाके के भूसे की टाल, कांच मिल हजीरा की है।
फायरिंग की खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन आरोपी पहले ही फरार हो गये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इन्हीं आरोपियों पर पहले भी सिरोल थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। अब हजीरा और सिरोल थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये उनके ठिकानों पर दविश दे रही है।
शराब खरीदने को लेकर किया विवाद, बाद में कर दी फायरिंग
ग्वालियर के गोविंदपुरी निवासी लवकुश भदौरिया पुत्र भगवान सिंह भदौरिया, सिरोल स्थित कलारी चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर काम करते हैं। दो दिन पहले, जब वह दुकान पर बैठे थे, तो टाटा नेक्सॉन कार (क्रमांक MP07 CL 1727) से चार युवक आए। वे कम दाम में शराब खरीदने के लिए सेल्समैन राहुल भदौरिया से विवाद करने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी भाग निकले, तो शराब दुकान के कर्मचारी लवकुश भदौरिया, गौरव बंसल, गौरव पाठक, सत्येंद्र परमार, और आशीष शिवहरे ने उनका पीछा किया। बदमाशों का पीछा करते हुए वे कांच मिल भूस की टाल के पास पहुंचे। वहां आरोपियों ने फिर से फायरिंग कर दी। हालांकि, लवकुश भदौरिया और उनके साथी समय पर स्थान बदलकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *