RTI कार्यकर्त्ता ने SAF के जवानों की अभद्रता, SAFके जवानों को दी जान से मारने की धमकी
ग्वालियर. एसएएफ जवानों से गाली-गलौज और जिंदा जलाने की धमकी देने पर पुलिस ने आरटीआई कार्यकर्त्ता आशीष चतुर्वेदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना झांसी रोड थाना इलाके के चन्द्रवदनी की है। इस मामले में कई एसएएफ जवानों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गयी है।
आये दिन करते हैं गाली-गलौज
आपको बता दें कि न्यू आवासीय परिसर 13 बटालियन निवासी रामूसिंह कुशवाह पुत्र फूलसिंह कुशवाह मूल रूप से भिंड के रहने वाले और एसएएफ में पदस्थ है। वर्ष 2022 में उनकी ड्यूटी आरटीआई कार्यकर्त्ता आशीष चतुर्वेदी की सुरक्षा में लगाई गयी थी। उनके साथ ही एएसआई सर्वेश सिंह, आरक्षक नंदकिशोर बोहरे, योगेन्द्र सिंह भी ड्यूटी पर तैनात थे। जहां पर आरटीआई कार्यकर्त्ता ने उनका सार्वजनिक रूप से अपमान कर गाली-गलौज की थी।
सामने आये आरटीआई के ऑडियो
गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व इस घटना के ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आये थे जिसके बाद अधिकारी एक्टिव हुए और एसएएफ के जवानों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस आरआई से लेगी मामले की जांच
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि थाना झांसी रोड अंतर्गत एक आईटीआई कार्यकर्ता को सुरक्षा प्रदान है। इसलिए उनकी सुरक्षा में गार्ड लगाए गए थे। उनके सुरक्षा कर्मियों द्वारा थाने पर आवेदन दिया गया है कि उनको व्यक्तिगत तौर से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। साथ ही सार्वजनिक जगह पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। शिकायती आवेदन पत्र पर जांच के बाद 353,506, 294 आईपीएस एक्ट के तहत एक मामला पंजीबद्ध किया गया है। यह घटनाक्रम करीब एक से डेढ़ साल तक चला है। सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूर्व में भी दिए गए आवेदनों को भी जांच में सम्मिलित किया गया है। इस संबंध में एक आरआई से अभी रिपोर्ट ली जाएगी। सुरक्षा कर्मियों के द्वारा एविडेंस के तौर पर ऑडियो क्लिप दी गई है। उसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
