पीटते-पीटते महिला बेहोश हुई तो मरा समझ कर कुएं में फेंक दिया, मोटर चलाई करंट के झटके होश आया तो चिल्लाने लगी, गांववालों ने बाहर निकाला

कुएं से निकालने के बाद ग्रामीणों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।

मुरैना. एक महिला को दहेज के लिये सुसराल वालों ने रॉड, बेल्ट और डंडे से पीटने और उसके शरीर की खाल निकल आई इसके बाद मृत समझकर उसे 50 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया। मायको वालों को फोन लगाकर कहा है कि तुम्हारी बेटी भाग गयी।
महिला 12 घंटे अंधेरे कुएं में पड़ी रही। सुबह गांव वालों ने मोटर चालू की तो करंट का झटका लगने से वह होश में आई, रोने और चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर गांव वाले जमा हुए और उसे रस्सी के सहारे बाहर निकाला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस पर भी कार्यवाही में लापरवाही बरतने के आरोप भी लगाये है। मामला सबलगढ के रहू गांव में 14 जनवरी की रात को घटित हुआ। 17 जनवरी को महिला को निकालते हुए वीडियो सामने आया है।
पति ने रॉड और देवर बेल्ट से और सांस ने डंडे से पीटा
पीडि़ता अंजू ने बताया है कि 14 जनवरी पति कुलदीप ग्वालियर से आया था। रात को लगभग 9 बजे वह कार और सोने की चेन की मांग करने लगा तो मैंने उससे अपने पिता से मोबाइल पर बात कराने के लिये कहा। इस पर वह कहने लगे चल आज तेरी पूजा करते हैं। इसके बाद लोहे की रॉड ले आया। मुझे कमर और हाथ-पैरों में तेज -तेज मारने लगा। उसके साथ देवर ने बेल्ट और सांस ने डंडे से पीटा। तीनों लोगों के लगातार पीटने की वजह से बेहोश होकर गिर गयी। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा।
थाना प्रभारी पर लापरवाही के आरोप
अंजू के पिता द्वारिका प्रसाद शर्मा ने बताया कि सबलगढ़ आने के बाद हम थाने पहुंचे। रिपोर्ट लिखाने के नाम पर टीआई सोनपाल सिंह तोमर बोले कि जैसा तुम कहोगे वैसे रिपोर्ट नहीं लिखेंगे, हम अपनी इच्छा से लिखेंगे। वह बोले कि हम मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करेंगे न कि कुएं में फेंकने की। इसके साथ ही उन्होंने हमें वहां से भगा दिया।
थाना प्रभारी सोनपाल तोमर बोले कि जहां जाना चाहो वहां चले जाओ, अंजू के कुएं में गिरने की चोट नहीं है। यह आपको भी पता हैं, हमको भी पता है, डॉक्टर भी ऐसा ही लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *