निगमायुक्त से बोले-सड़कों पर धूल उड़ रही है ऐसे नहीं चलेगा समझ नहीं आ रहा तो इन्दौर आकर देखिये-कैलाश विजयवर्गीय

ग्वालियर. यह क्या है शहर की सड़कों पर धूल उड़ रही है। अभी निरीक्षण करने के लिये टीम आने वाली है यह कैसे काम चलेगा इसको सुधारिये और समझ में नहीं आये तो इन्दौर में आकर 2 दिन रूक कर समझिये। इन्दौर इतनी सफाई कैसे है। पिछली बार आया तो अभी से ठीक था इसके लिये आपके पास पैसे नहीं है तो पैसे लीजिये। वीडी शर्मा के समारोह में शामिल होने आये नगरीय निकाय के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लौटते समय विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर निगमायुक्त अमन वैष्णव को फटकार लगाई।
इसके बाद निगमायुक्त बोले नहीं पैसे तो मिलने वाले है। मैं इस सारी व्यवस्था को ठीक करता हूं। इसके बाद मैं इन्दौर आयुक्त से बात हुई मैं वहां पर आकर सफाई व्यवस्था को समझता हूं।
इन लोगों के घर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
विनय नगर स्थित भाजपा कार्यकर्ता के शादी समारोह से पूर्व परिवार से मिले और बधाई दी, इसके बाद खासगी बाजार स्थित नगर के पूर्व नेताप्रतिपक्ष सुधीर गुप्ता के निवास पर पहुंचे इस मौके पर सुधीर गुप्ता की मांता जी ने तिलक कर शॉल और सरोपा सौंपकर स्वागत किया। दालबाजार स्थित अनुराग बंसल के निवासी पर पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किये और परिवार से बोले मैं आपके साथ हूं। बसंत बिहार स्थित राजेन्द्र सेठ के निवास पहुंचे। यहां कार्यकर्त्ताओं फूलमाला से स्वागत किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ग्लोबल अस्पताल पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली। मुरार में विनोद गुर्जर की कपड़ों की दुकान पर वहां दुकान के व्यापार की जानकारी ली। वहां से होते हुए तानसेन नगर स्थित भाजपा नेता संतोष सिकरबार के स्कूल पहुंचे वहां पर बच्चों से पूछा आप क्या पड़ रहे है तो बच्चे बोले एबीसीडी पढ़ रहें। यहां सीधे एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गये।

मंत्री विजयवर्गीय ने राहुल गांधी से बाबा साहब के सम्मान में क्षमा यात्रा निकालने की बात कही।

 राहुल गांधी के पूर्वजों ने बाबा साहब के साथ बहुत अन्याय किया

सोमवार को ग्वालियर पहुंचे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के पूर्वजों को टारगेट करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह दी है कि आपके पूर्वजों ने बाबा साहब के साथ बहुत अन्याय किया है, ऐसे में आपको क्षमा यात्रा निकालते हुए बाबा साहब के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगनी चाहिए।मंत्री विजयवर्गीय ने महू में कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही जय बापू जय भीम जय संविधान यात्रा के जरिए राहुल गांधी को टारगेट किया और कहा कि राहुल जी और उनके खानदान ने कभी अंबेडकर साहब का सम्मान नहीं किया। नेहरू जी ने सबसे ज्यादा किसी का तिरस्कार किया तो डॉक्टर अंबेडकर का किया था। वह पार्लियामेंट में ना आए उनको हारने को लेकर वे सभा लेने खुद गए। मतदान हो गया वह जीत जाते लेकिन मतगणना में गड़बड़ी की गई। बाबा साहब अंबेडकर ने चुनाव आयोग को शिकायत की थी।उस वक्त 75 हजार वोट कांग्रेस की सरकार ने इनवेलिड कर दिए। अंबेडकर साहब का सम्मान पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कभी नहीं किया। इसलिए राहुल गांधी डॉक्टर अंबेडकर साहब के प्रति जो कृत्रिकता व्यक्त करने जा रहे हैं उन्हें तो कान पड़कर बाबा साहब के सामने उठक बैठक लगानी चाहिए। औक कहना चाहिए कि मेरे पूर्वजों ने जो गलती की है जो सम्मान आपको मिलना चाहिए था जो नहीं दिया इसके लिए मैं क्षमा चाहता हूं। इसलिए उन्हें क्षमा यात्रा निकालना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *