सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सल्फास खाने से मौत, बेटे की मौत की खबर मां को आया हार्टअटैक से हुई मौत

ग्वालियर. बेरोजगारी और शादी नहीं होने की वजह से परेशान एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सल्फास की गोली खाकर अपनी जान दे दी है। जब बेटे की मौत का मां को पता चला तो सदमे में उनकी भी मौत हो गयी। डॉक्टरों के अनुसार मां को हार्टअटैल आया था।
प्रिजनों के अनुसार गौसपुरा नम्बर 1 में रहने वाली मनीष राजपूत ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की थी और इसके बाद वह जॉब की तलाश में था। लेकिन उसकी कहीं जॉब नहीं लग रही थी। इस कारण से वह डिप्रेशन में था। शनिवार की देर रात मनीष ने सल्फास की गोली खा ली थी। जब परिवार के लोगों को पता चला तो उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर होने के दौरान जयारोग्य अस्पताल में भेज दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
बेटे की मौत से मां आया हार्टअटैक
मनीष की मौत की खबरन मिलते ही मां राधा राजपूत सदमे में आ गयी और कुछ देर बाद उनकी मां की मौत हो गयी। घटना की खबर मिलने पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मां बेटे के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर एफआईआर दर्ज कर ली है।
भाई ने दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा
मृतक के भाई अनिल राजपूत ने बताया है कि मनीष ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पढ़ाई की थी। उसकी नौकरी नहीं लग पा रही थी और न ही उसकी कहीं शादी हो पा रही थी। जिसके चलते वह डिप्रेशन में था।
पुलिस बोली
देर रात सूचना मिली थी कि घोषपुर में रहने वाले मनीष राजपूत नाम की युवक ने सल्फास खाकर जान दे दी है। थाने से फोर्स घटनास्थ पर पहुंचा था। जहां जांच पड़ताल के बाद FIR  दर्ज कर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिये भेज दिया है। बेटे की मौत की खबर लगने पर मां की भी सदमे की वजह से मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *