महाकुंभ में लगी आग से 500 टेंट जलकर राख

शास्त्री ब्रिज सेक्टर 19 कैंप में लगातार सिलेंडर फट रहे, फायर ब्रिगेड ने इलाका सील किया|महाकुंभ,Mahakumbh - Dainik Bhaskar

आग से 500 टेंट जलकर राख
प्रयागराज. महाकुभ मेला इलाके में आग लगने की जानकारी सामने आई है। ऐसा बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेला इलाके के शास्त्रीब्रिज सेक्टर -19 कैम्प में जबरदस्त आग लगी हुई है। आग लगने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर फायर बिग्रेड की कई गाडि़यां पहुंच गयी है। ऐसा बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया था। जिसके बाद आग आसपास के पूरे इलको में फैल गयी है। हालांकि अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी हे। आलोक दुबे ने बताया इस आग में लगभग 500 टेंट जलकर राख हो गये है।
अधिकारियों ने बताया है कि अखिल भारतीय धर्म संघ गीता प्रेेस गोरखपुर के कैम्प में आग लगी है। यह आग इतनी जबरदस्त है कि आसपास के पूरे इलाके में आसमान में काला धुआं छा गया है और साथ ही दमकल की टीम नेआसपास के पूरे इलाके को खाली करा लिया है। वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिससे ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने ऊपर से रिकॉर्ड किया गया है।
आग सेक्टर 19 से 20 में पहुंची, गीता प्रेस का शिविर भी चपेट में आया
महाकुंभ मेले के सेक्टर- 19 में लगी आग सेक्टर- 20 तक पहुंच गई। आसमान में धुएं का गुबार देख पूरे अफरा-तफरी मच गई। धर्म संघ का शिविर बताया जा रहा है। 50 से ज्यादा शिविर अभी तक चपेट में आ चुके हैं। गीता प्रेस गोरखपुर का शिविर भी चपेट में आ गया है। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। अभी भी लगातार आग भड़क रही है। एनडीआरएफ की 4 टीमें ​​​​​​,​एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। 20 सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर मेलाधिकारी विजय किरण आनंद और एसएसपी राजेश द्विवेदी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी मेला राजेश द्विवेदी का कहना है कि सेक्टर- 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी। आग पर काबू पर लिया गया है। कोई कैजुअल्टी नहीं है। कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *