इजरायल को बंधकों की सूची, गाजा में लागू हुआ युद्धविराम, नेतन्याहू ने किया ऐलान
नई दिल्ली. फिलीस्तीन के शहर गाजा में इजरायल के युद्ध पर विराम लग गया है। पीएम नेतन्याहू के ऑफिस ने एक एक्स पोस्ट में बताया है कि गाजा में युद्ध विराम लागू हो गया है। नेतन्याहू के कार्यालय से बताया है कि युद्ध विराम 3 घंटे की देरी से लागू हुआ है। क्योंकि हमास ने बंधकों की सूची सौंपने में देरी की है। पीएम नेतन्याहू ने भी एक एक्स पोस्ट किया है कि इजरायल को बंधकों की सूची मिल गयी और इसकी सुरक्षा जांच की जा रही है।
इजरायल और हमास के बीच एक साल से भी अधिक चली जंग पर रोक लगाने का रास्ता तलाशने के लिये युद्ध विराम पर समझौता हुआ है। इसे चरणबद्ध लागू किया जाना है। समझौते के अनुसार पहला चरण 42 दिनों का होगा और इस बीच बंधकों की रिहाई होनी है। कमोबेश 33 इजरायली नागरिक हमास की कैद में है। इनमें से रविवार को 3 बंधकों की रिहाई की जायेगी। जिनके नाम हमास ने इजराइल को सौंपे है।
3 घंटे देरी से लागू हुआ युद्ध विराम
हमास की बंधक से रिहाने वाली एक बंधक रोमी गोनेन भी शामिल है। टाइम्स ऑफ इजराल के अनुसार एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके भाई ने बताया है कि उनकी बहम भी आज रिहा होने वाली बंधकों की सूची में शामिल है। उन्हें नोवा फेस्टिवल में हमास के लड़ाकों ने 7 अक्टूबर को बंदी बना लिया था। ऐसा बताया जा रहा है कि उस दिन उनके 3 दोस्त मारे गये थे।
