कैसे पकड़ा गया सैफ का हमलावर शहजाद, सीसीटीवी से मिला था सुराग
मुंबई. 16 जनवरी को सैफअली खान पर देर रात को हुए हमले का आरोपी अब पुलिस की हिरासत में है। पुलिस ने 72 घंटे की तहकीकात के बाद उसे पकड़ा गया है। आरोपी का नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। 30 वर्षीय आरोपी ने सैफ पर 6 बार चाकू से हमला किये थे। जिस कारण से वह अीाी तक अस्पताल में भर्ती है। आरोपी शहजाद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस को सुलझाने के लिये दिन रात एक किये। इस दौरान यह जानना बेहद जरूरी है। अंत में वह ऐसा कौन सा सुराग पुलिस के हाथ लगा था। जिसकी सहायता से पुलिस ने आरोपी को दबोचा। सैफ पर हमला करने वाले शहजाद के पकड़े जाने की कहानी।
कैसे पकड़ा गया शहजाद
दरअसल, पुलिस के हाथ 9 जनवरी का एक सीसीटीवी फुटेज लगा था जो कि बांद्रा रेलवे स्टेशन का है। उस दिन हमलावर एक मोटरसाईकिल पर दिखाई दिया था। पुलिस ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक से आरोपी की पहचान का पता किया था। बाइक नम्बर से बाइक सवार को पकड़ा गया। बाइकर के जरिये पुलिस हमलावर तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया।
16 जनवरी की रात सैफ पर अटैक करने के बाद आरोपी पास के गार्डन में छिपा हुआ था। अगले 3-4 घंटे वहां रहा, फिर एक शॉप पर जाकर कपड़े बदले । सुबह 8.36 बजे पर बांद्रा स्टेशन से दादर की ट्रेन पकड़ी। पुलिस को पहली लीड बाद्रा स्टेशन से मिली थी। दादर जाने के बाद वह गायब हो गया था। पुलिस ने चेहरा पहचानने वाली तकनीक से बांद्रा रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। उन तमाम लोगों के चेहरों को मिलाने की कोशिश की जो पिछले कुछ दिनों में वहां से गुजरे थे।
