नरोत्तम मिश्रा दिल्ली में संभालेंगे कमान

भोपाल. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी जिम्मेदारी मिली है। शनिवार को नरोत्तम मिश्रा ने पालम विधानसभा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। यहां से भाजपा ने कुलदीप सोलंकी को प्रत्याशी बनाया।
अमित शाह और जेपी नड्डा की होगी सभा
भाजपा ने कांग्रेस की संविधान बचाओं यात्रा की धार कुंद करने के लिए रणनीति बनाई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सात बडे नेता मध्य प्रदेश के सात संभागों में रैलियां करेंगे। 51 शहरों में विचार गोष्ठियां और सभाएं आयोजित की जाएंगी। भाजपा आंबेडकर के पंचतीर्थ को संरक्षित करने के अपने कार्यों को दलित समुदाय तक पहुंचाएगी। महू में 27 जनवरी को कांग्रेस क महारैली से पहले भाजपा का अभियान शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *