लिव-इन पार्टनर महिला को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पहले से 3 बच्चें का बाप
ग्वालियर. शादी का झांसा देकर एक ठेकेदार ने महिला से दुष्कर्म किया है। जब युवती ने उस पर शादी का दबावस बनाया तो वह गायब हो गया। घटना सिरोल थाना इलाके के कांदम्बरी नगर की है। गायब ठेकेदार को तलाशने के लिये पीडि़त उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह तो पहले से ही शादीशुदा है। 3 बच्चों का पिता है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरोल थाना टीआई आलोक सिंह भदौरिया ने बताया कि आंतरी निवासी 25 वर्षीय युवती ने कहा है कि 5 साल पहले उनका मकान बन रहा था। इस बीच बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर उदयसिंह उर्फ छोटे सिंह निवासी पदमपुर खेरिया से हुई थी। निर्माण सामग्री मंगवाने के चलते उससे फोन से बात होती थी और बाद में भी उनकी बातचीत होती रही है। इसके बाद युवती की शादी हो गयी। लेकिन ठेकेदार ने उससे शादी का वादा कर उसका तलाक करा दिया।
3 बच्चों का बाप निकला प्रेमी
जब लिव पार्टनर उदय काफी दिनों तक नहीं आया तो पीडि़त उसके घर उसे तलाशने पहुंची तो घर पहुंचने पर उसे पता चला िकवह पहले से ही शादीशुदा और 3 बच्चों का पिता है। इसके बाद उसने उससे रिश्ता तोड़ दिया और अलग किराये के कमरे में रहने लगी। कुछ दिन पहले आरोपी उसके किराये के कमरे पर आया। आरोपी ने फिर से सपने दिखाये तो उसने उस पर विश्वास करने से मना कर दिया। जिस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया।
3 साल लिव इन में रहे
पति से तलाक कराने के बाद उदयसिंह ने उसे लिव-इन-रिलेशन में 3 साल रखा। साल 2021 से 2024 तक उसके साथ रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी वह शादी का दबाव बनाती तो वह कुछ समय की कहकर उसे टरका देता था। 3 साल से ज्यादा का समय साथ रहते गुजर गया तो वह शादी पर अड़ गई तो उदयसिंह उसे छोड़कर चला गया।
