दुष्कर्म के आरोपी तहसीलदार पर दर्ज है 16 क्रिमिनल एफआईआर, पीडि़त महिला का दावा चौहान की 4 पत्नियां, मेरा बेटा उसी की औलाद

ग्वालियर. तहसीलदार शत्रुघ्नसिंह चौहान ग्वालियर कलेक्ट्रेट में पदस्थ के खिलाफ बुधवार की रात को दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है। शिकायत करने वाली महिला ने दावा किया है कि शत्रुघ्नसिंह ने झांसा देकर 17 वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाये है। शादी शुदा होने की बात छिपाकर मुझसे शादी की। मेरा एक बेटा है जिसके पिता शत्रुघ्न चौहान ही है। डीएनए करा लिया जाये।
महिला ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2008 से 2025 तक आरोपी ने कई जगहों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और उसके साथ मारपीट की और धमकाया भी। उसे मिलाकर आरोपी तहसीलदार की 4 पत्नियां भी है। इस दौरान तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है। उन पर 10 वर्षो में 16 आपराधिक प्रकरण कायम किये गये। यह मामले हत्या के प्रयास, मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट, लिूट और डकैती अधिनियम जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज किये गये थे।
शत्रुघ्न सिंह चौहान पहले भी लगे यौन शोषण के आरोप
भिण्ड निवासी 34 वर्षीय महिला ने बताया है कि जब मुझे पता लगा कि तहसीलदार चौहान की मेरे अलावा 3 पत्नियां और हैं तो मुझे धक्का लगा। महिला ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसपी से की है। इससे पहले दिसम्बर 2024 में महिला थाना में शिकायत की गयी थी। यौन शोषण का दूसरी बार आरोप लगाते ही कलेक्टर ने शत्रुघ्नसिंह चौहान को भितरवार तहसीलदार पद से हटा कर भू-राजस्व कार्यालय में पदस्थ कर दिया है।
इससे पहले शत्रुघ्नसिंह चौहान पर सिटीसेंटर तहसील में भी आरोप लगे थे। यहां एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी ने यौन शोषण के आरोप लगाये थे। इसके बाद चौहान को सिटीसेंटर से हटाकर भितरवार तहसील में भेज दिया गया था। मामले की जांच के लिये कमेटी बनाई गयी थी। लेकिन शिकायतकबर्ता महिला सामने नहीं आई थी। जिसके चलते तहसीलदार को दोषमुक्त कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *