ग्वालियर में दिल्ली की गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रुका, नशे में ली सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा, मौत

ग्वालियर. एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रात गुजारने रूके एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक को रात करीब 11 बजे तबीयत बिगड़ने पर गर्लफ्रेंड होटल के स्टाफ की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची थी लेकिन इलाज शुरू हो पाता इससे पहले ही युवक की मौत हो गई। मृतक युवक लखनऊ का रहने वाला था, युवक की मौत के बाद पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड से पूछताछ कर रही है। शुरूआती जांच में मौत की जो वजह सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।
दिल्ली की गर्लफ्रेंड और कमरा नंबर 301
ग्वालियर के थाटीपुर थाना इलाके की मैक्सन होटल में लखनऊ के रहने वाले युवक दिव्यांशु हितैशी ने सोमवार को रूम बुक किया था। दिव्यांशु एक प्राइवेट कंपनी में अच्छी पोस्ट पर था और बिजनेस टूर के लिए ग्वालियर आया था। होटल में वो कमरा नंबर 301 में रूका था और मंगलवार को उसने दिल्ली से अपनी गर्लफ्रेंड को भी बुलाया था। गर्लफ्रेंड भी उसके साथ कमरे में थी। रात करीब 10-10.30 बजे तक सब ठीक था लेकिन 11 बजे के करीब अचानक दिव्यांशु की तबीयत बिगड़ गई। गर्लफ्रेंड ने होटल के स्टाफ को सूचना दी और स्टाफ की मदद से दिव्यांशु को अस्पताल लेकर पहुंची जहां उसकी मौत हो गई।
शराब के बाद सेक्स पॉवर की दवा खाई
बताया गया है कि गर्लफ्रेंड के होटल में पहुंचने से पहले दिव्यांशु ने रूम में ही जमकर शराब पी थी। गर्लफ्रेंड के आने के बाद उसने सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवाई खाई इसके बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ी। डॉक्टरों ने नशे के बाद शक्तिवर्धक दवा का ओवरडोज होने के कारण मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस को होटल के रूम से शराब की बोतल व सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में ले लिया है और दिल्ली से आई दिव्यांशु की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *