ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए चल सकती है एक और फ्लाइट, तैयारी शुरु

ग्वालियर. पांच शहरों के लिए फ्लाइट सेवा का संचालन हो रहा है। पिछले कई महीने से मुंबई और दिल्ली के यात्री काफी तेजी से बढ़े है, लेकिन अब बेंगलुरु के भी यात्री बढऩे लगे है। इसके चलते बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट की डिमांड भी बढऩे लगी है। अभी बेंगलुरु से दोपहर 2 बजे लाइट आती है, जिससे वापसी में बेंगलुरु जाने वाले यात्री शाम तक पहुंच पाते हैं। वहीं यात्रियों की डिमांड पर अब नई फ्लाइट बेंगलुरु के लिएसुबह चलाने के लिए प्लानिंग शुरू हो गई है।
चल सकती है फ्लाइट
अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बेंगलुरु के लिए दूसरी फ्लाइट सुबह चल सकती है। ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से काफी संया में नौकरी और बिजनेस करने वाले लोग भी लाइट सुविधा को बढ़ाना चाहते है। अभी पांचों शहरों के लिए एक- एक लाइट का संचालन होता है। बेंगलुरु के लिए अकासा की लाइट का संचालन होता है। वहीं दूसरी लाइट भी इसी कंपनी की चलाने पर जोर दिया जा रहा है।
दिसंबर में बेंगलुरु को 8794 यात्री मिले
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर 2024 में सबसे ज्यादा यात्री 31386 मिले। इसमें मुंबई 9960 , दिल्ली 9476 और बेंगलुरु को 8794 यात्री मिले है। इस तरह अब बेंगलुरु के यात्री भी धीरे- धीरे बढ़ने लगे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *