स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा -सैलानी देख सकेंगे लेजर शो वीर सावरकर सरोवर में

ग्वालियर – स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत जो भी प्रगतिरत परियोजनाएं हैं व डिपॉजिट वर्क जो नगर निगम द्वारा करवाये जा रहे हैं, इन उक्त कार्यों से संबंधित अधिकारी समय सीमा में कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। वहीं पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस संबंधी जानकारी बनाकर उन कार्यों को भी प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करें व पूर्ण हो चुके कार्यो से संबंधित पेमेंट इत्यादी की भी वस्तुस्थिती जांच कर जल्द से जल्द निराकरण करवाया जाये। नगर निगम आयुक्त ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में स्मार्ट सिटी, नगर निगम एवं पीडीएमसी के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
सोमवार को मोतीमहल स्थित स्मार्टसिटी के सभाकक्ष में नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी सीईओ प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर स्मार्ट सिटी द्वारा क्रियान्वित किये गए कार्य व वर्तमान में प्रगतिरत कार्यों, डिपॉजिट वर्क सहित सभी कार्यों की वर्तमान कार्य स्थिति व वित्तीय स्थिति के बारे में विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक में नगर निगम आयुक्त नें स्मार्ट सिटी की प्रस्तावित बोर्ड बैठक से संबंधित एजेंडा तैयार करने के साथ इसे जल्द से जल्द करवाये जाने के लिये अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में श्री वैष्णव ने कटोराताल पर म्यूजिकल फाउंटेन के साथ लेजर शो चलाने के लिये भी जरुरी कार्य योजना बनाने के साथ इस कार्य के लिये निविदा प्रक्रिया जल्द किये जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *