यातायात में बाधक अनेक स्थानों से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत गुड़ीगुढा नाका एवं सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, महाराजबाड़ा सहित अन्य स्थानों पर यातायात में बाधक हाथ ठेलों, फुटपाथी दुकानों, दुकानदारों की दुकानों के बाहर सडक पर रखे सामान को दल (दक्षिण) द्वारा हटवाया गया। साथ ही जप्त किए सामान को मदाखलत कार्यालय हुरावली रोड स्थित कार्यालय पर भिजवाया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।
इसके साथ ही ग्वालियर व्यापार मेला में हॉकर्स जोन के अलावा विभिन्न छत्रीयों एवं झूला सेक्टर में घूम रहे हाथ ठेलों को जप्त किया गया तथा हॉकर्स जोन में लगाने की हिदायत दी गई। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक श्री विशाल जाटव एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *