Uncategorized

“हरि पर्वत” पर योग व ध्यान के लिये तैयार हो रहा है स्थान 

रोपे गए पौधे भी तेजी से ले रहे हैं पेड़ का आकार, सुबह की सैर के लिये पाथ-वे व कैन्टीन की सुविधा भी होगी उपलब्ध 
ग्वालियर – “हरि पर्वत” पर योग व ध्यान के लिए विशेष स्थल विकसित किया जा रहा है। इस स्थल को भारतीय पद्धति से गोबर से लीपकर पवित्र स्थल का रूप दिया जा रहा है। ग्वालियर शहर की अलापुर पहाड़ी पर सिटी फोरेस्ट विकसित कर हरीतिमा की चादर ओढ़ाई जा रही है, जिसे “हरि पर्वत” नाम दिया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने गुरुवार को “हरि पर्वत” पहुँचकर यहाँ कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
हरि पर्वत पर सुनियोजित वृक्षारोपण के साथ-साथ सुबह की सैर के लिये पाथ-वे बनाया जा रहा है। साथ ही इसे पर्यटन स्थल का रूप देने के प्रयास भी हो रहे हैं। शहर को हरा-भरा करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे कार्य तेजी से आकार ले रहे हैं। यहाँ पर रोपे गए पौधे तेजी से पेड़ों का आकार ले रहे हैं। हरि पर्वत पर अर्बन फोरेस्ट के विकास में राम आस्था मिशन संस्था का सहयोग लिया गया है। जिला प्रशासन, नगर निगम व वन विभाग एवं जन सहयोग से हरि पर्वत विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *