पुलिसकर्मी के संरक्षण में चल रहा था स्पा, रेड में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली थी
भोपाल. पुलिस ने शनिवार रात को 10 टीमें बनाकर शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे स्पा सेंटर्स पर छापा मारा। इस दौरान 15 स्पा सेंटर्स की जांच की गई। इनमें से चार स्पा सेंटर्स में अनैतिक कार्य करते हुए युवक-युवतियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि 11 स्पा सेंटर्स बंद पाए गए। कार्रवाई में कुल 35 महिलाओं और 33 पुरुषों को हिरासत में लिया गया। इनमें से तीन महिलाएं नेपाल की रहने वाली हैं। हालांकि सभी आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। बागसेवनिया के ग्रीन वैली स्पा लाइन में पदस्थ एक आरक्षक का संरक्षण होने की बात कही है। हालांकि इसका संचालन एक महिला करती है। पुलिस अब इन दोनों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) की जांच कर रही है।
सभी आरोपियों को तीन थाना पुलिस को सौंपा
क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना और बागसेवनिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाग सेवनिया इलाके में चल रहे स्पा सेंटर में छापे के बाद दो पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। पुलिस उनकी सीडीआर निकलवा रही है।
