MP BJP के 45 जिलाध्यक्षों के नामों पर बनी सहमति,ग्वालियर में सिंधिया अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए लगे

भोपाल. मध्य प्रदेश भाजपा के 15 जिला अध्यक्षों को लेकर रविवार को एक बार फिर मंथन हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा ने प्रदेश कार्यालय में इन जिलों को लेकर मंथन किया। ये वे जिले हैं जहां सांसद विधायकों का राजनीतिक दबाव अधिक है। भाजपा ने 60 संगठनात्मक जिलों में से 45 जिले फाइनल कर दिए हैं। 15 जिलों को भाजपा होल्ड कर सकती है।
रिपीट किए जा सकते हैं ये अध्यक्ष
सबसे अधिक चुनौती इंदौर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, सतना सहित अन्य जिलों को लेकर है। वहीं एक से डेढ़ साल वाले जिला अध्यक्ष रिपीट किए जा सकते हैं। इनमें युवाओं और अनुभवियों को मौका दिया जाएगा। हालांकि, चार साल से अधिक समय वाले जिला अध्यक्ष रिपीट नहीं किए जाएंगे।
सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में खींचतान
बड़े शहरी जिले सागर, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची हुई है। सागर में तो पूर्व मंत्री व विधायक गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक शैलेंद्र जैन अपने-अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनाने का पार्टी पर दबाव भी बना रहे हैं। इंदौर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन का दबाव है। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने चहेतों को जिला अध्यक्ष बनवाने के लिए लगे हुए हैं तो जबलपुर में भी जिला अध्यक्ष को लेकर खींचतान मची है। नरसिंहपुर में जिला अध्यक्ष को लेकर यही हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *