ग्वालियर में कोहरे का कहर, 15 ट्रेने लेट

ग्वालियर. एमपी का ग्वालियर इस समय घने कोहरे की चपेट में है जिसका सीधा असर दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनों पर पड़ रहा है। ऐसे में विजिबिलिटी (दृश्यता) 10 मीटर शून्य पर पहुंच गयी है। जिस कारण से 51 ट्रेनें लेट होगयी और कई उड़ानों के समय में भी बदलाव करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
आईएमडी ने कहा है कि एयरपोर्ट के इलाके में सुबह 4 बजे से 7.30 तक शून्य दृश्यता रही है। अध्किारियों ने कहा है कि शनिवार की 9 घंटे की तुलना में रविवार को 2 बिजिबिलिटी की अवधि 2 घंटे के आसपास रही हे। रविवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य औसत से 6़.7 डिग्री से भी कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 9.47 डिग्री सेल्सियस रहा है। पूरे दिन की ह्यूमिडिटी 83प्रतिशत से 95प्रतिशत के बीच रहीं। मौसम विभाग ने ग्वालियर में सोमवार को हल्की वर्षा की संभावना और सुबह के समय गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। सुबह के वक्त सतही हवा की गति 4 किमी प्रतिघंटे की से कम रहने का अनुमान है। अधिकांश स्थानों पर धुंध और मध्यम क ोहरा रहेगा। जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *