6 जनवरी को अवकाश -स्कूलों का समय 7 से 31 जनवरी तक 10 बजे से 3 बजे तक निर्धारित

बढ़ती हुई सर्दी को ध्यान में रखकर बच्चों के हित मे कलेक्टर ने जारी कराया आदेश
ग्वालियर – शीतलहर एवं कोहरे से बढ़ी सर्दी को ध्यान में रखकर जिले में केजी- नर्सरी से लेकर 8वी कक्षा तक के स्कूली बच्चों के लिए 6 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही 7 से 31 जनवरी तक के लिए स्कूलों का समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है।
बच्चों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश स्कूल शिक्षा विभाग, आईसीएससी व सीबीएसई के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश में यह भी उल्लेख है कि परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *