छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ एनकाउंटर में 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 1 हजार जवानों ने घेरा, मौके से AK-47, SLR मिली

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा और नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस -नक्सलियों के बीच शनिवार-रविवार की दरमियानी रात मुठभेड़ हुई है। जिसमें डीआरजी जवान हैडकांस्टेबल सन्नू कारम शहीद हो गये। वहीं जवानों ने 4 माओवादियों को भी मार गिराया है।
शहीद जवान सन्नू कारम एक आत्मसमर्पित नक्सली थी। कुछ वर्ष पूर्व ही उन्होंने नक्सलवाद छोड़ दिया था पुलिस में भर्ती हुए थे। जहां उनकी पदस्थापना दंतेवाड़ा में की गयी थी। सर्चिंग के दौरान जवानों ने घटनास्थल से सभी नक्सलियों के शव और एके-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किये गये। इसकी पुष्टि बस्तर आईजी सुन्दरराज पी ने की है।
सर्चिंग में जुटे थे एक हजार जवान
ऐसा बताया जा रहा है कि शनिवार की देर राहत 4 जिले के 1 हजार जवानों ने नक्सलियों के कोर इलाके को घेर लिया था। तभी दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी हुई। इस ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की डीआरजी और एसटीएफ की टीम को भेजा गया था। नक्सलियों की लाश लेकर जवान लौट गये है।
नक्सलियों का अब अंतिम समय-सीएम
एनकाउंटर में जवान शहीद और मारे गये नक्सलियों को लेकर सीएम साय ने कहा है कि सुरक्षाबलों के साहस को नमन है। पिछले एक साल से नक्सलवाद के खिलाफ जवान मजबूती के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। लड़ाई अब भी जारी है। हमारे एक जवान भी शहीद हुए है। निश्चित रूप से हम लोगों को सफलता मिलेगी। अब नक्सलियों का अंतिम समय आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *