15 स्पा सेंटरों पर पुलिस की रेड,35 युवतियां और 33 लड़कों को पकड़ा
भोपाल. स्पा सेंटरों पर पुलिस ने छापा मारा। जिसमें 35 युवतियां और 33 युवक पकड़ाए हैं। यहां पर बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है। शनिवार शाम को एमपी नगर में स्थित मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, मनसरोवर में नक्षत्र स्पा सेंटर, ज्योति टॉकिज के पास नाहरे स्पा सेंटर, नेहरू नगर स्थित ताज व क्लासिक स्पा सेंटर और बाग सेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर में यह कार्रवाई की गई है। अकेले ग्रीन वेली स्पा सेंटर से 22 लड़कियां और 18 लड़कों को आपत्तिजनक हालात में पकड़ाया है। जैसे ही कार्रवाई शुरू हुई शहर के कई स्पा सेंटर संचालक बंद करके भाग निकले। क्राइम ब्रांच ने सभी 68 आरोपियों को एमपी नगर थाना, कमला नगर थाना और बागसेवनिया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
एडिशनल डीसीपी मुख्तार कुरैशी ने बताया
क्राइम ब्रांच सहित थाना पुलिस के 250 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने द ग्रीन वैली, मिकाशो फैमिली स्पा एंड पंचकर्म सेंटर, नक्षत्र स्पा सेंटर, नाहरे स्पा सेंटर, ताज व क्लासिक स्पा सेंटर में दबिश दी। इस दौरान स्पा सेंटरों से शराब की बॉटल, शक्तिवर्धक टैबलेट सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।
15 स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई
क्राइम ब्रांच पुलिस ने करीब 10 स्पा सेंटर पर रेड की थी, इसमें 5 ऐसे ठिकाने मिले जहां स्पा सेंटर की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की अलग-अलग ठिकानों पर रेड हुई तो कई अन्य क्षेत्रों में संचालक अपना स्पा सेंटर बंद कर भाग गए। जिसके चलते कई स्थानों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाई। रेड के बाद पुलिस मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल भी गई थी लेकिन वहां सभी स्पा सेंटर बंद मिले।
आपत्तिजनक सामग्री भी मिली
क्राइम ब्रांच ने थाना पुलिस की मदद से 3 थाना क्षेत्रों के 6 स्पा सेंटर पर कार्रवाई की है। कमला नगर स्थित नेहरू नगर के क्लासिक व ताज स्पा, एमपी नगर के मिकाशो स्पा और मानसरोवर कॉम्प्लेक्स स्थित नक्षत्र स्पा, बागसेवनिया स्थित ग्रीन वेली स्पा सेंटर शामिल हैं। पुलिस ने स्पा सेंटर से शराब की बोतल और कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
