ग्वालियर में पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्यशाला आयोजित की, मध्यभारत प्रांत के प्रबुद्ध जन शामिल हुए
ग्वालियर. रानी कमलापति न्यास भोपाल द्वारा ग्वालियर में आज पर्यावरण संरक्षण हेतु एक कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें ग्वालियर शहर सहित मध्यभारत प्रांत के प्रबुद्ध जन शामिल हुए। इस कार्यशाला में प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ व स्वास्थ्य पर्यावरण पर मंथन किया गया। इस कार्यक्रम आधा सैकड़ा प्रबुद्ध जन ने भाग लिया। कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चिंता व्यक्त की जा रही है जिसमें वृक्षों के संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त वातावरण रखने के लिए गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। क्योंकि वर्तमान समय में सिंगल यूज्ड प्लास्टिक ने न केवल सामान्यतः शहरों को कचरा युक्त किया है, बल्कि वनस्पति और भूमि संरक्षण के लिए भी सिंगल यूज्ड प्लास्टिक खतरा बन गई है।

वर्तमान हालातो से देश को मुक्ति दिलाने के लिए जन जागरण एकमात्र काम है जो शहरों को प्लास्टिक मुक्त करने में कारगर साबित हो सकता है। न्यास के अध्यक्ष प्रद्युम्न गुप्ता जी ने बताया कि इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखते हुए समूचे प्रांत में रानी कमलापति न्यास द्वारा जन जागरण कार्य किया जा रहा है। आज भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आयोजित होने वाली कार्यशाला को मुख्य रूप से कानपुर से आए वक्ता रामलला चौहान एवं मनीष उपाध्याय भोपाल द्वारा संबोधित किया गया। कार्यक्रम में रविकांत सिंह भदौरिया ग्वालियर , बालेन्द्र सिंह कुशवाहा भोपाल, लोकेंद्र सिंह भदौरिया ग्वालियर, विजेंद्र नागर राजगढ़ , ने भी अपने विचार रखें। इनके अलावा अंचल भर से आधा सैकड़ा प्रबुद्ध जन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंथन किया।
