VISM के NCC कडैट्स ने ‘‘एनुअल ट्रेनिंग शिविर’’ में अर्जित किये 7 गोल्ड व 1 सिल्वर मेडल

ग्वालियर. NCC 35 बटालियन शिवपुरी द्वारा 10 दिवसीय ‘‘एनुअल ट्रेनिंग शिविर’’ आयोजित किया गया था। जिसमें VISM ग्रुप में संचालित 15 एमपी एनसीसी बटालियन के छात्रांे ने भाग लिया। शिविर में अन्य जिलों से कुल 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में प्रतिदिन फिजिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।
VISM के एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रतियोगिता में कुल 06 गोल्ड मेडल प्राप्त किये जो अंशु पाल, केशव सिंह, संजीव सिंह, पुष्पेन्द्र शाक्य, आदित्य सिंह के नाम रहें। इसके साथ पुष्पेन्द्र शाक्य ने बाॅलीवाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व रस्सा खेच प्रतियोगिता में आदित्य सिंह ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया । आज इन छात्रों के इस बेहतरीन प्रदर्शन को महाविद्यालय में अन्य कैडेटस के साथ भी साझा किया। इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डाॅ. सुनील राठौर ने सभी कैडेट्स को बधाई दी एवं उनके अच्छे भविष्य की कामना की उन्होंने कैडेट्स को बताया कि आप पढाई के साथ-साथ एनसीसी भी कर रहें है यह तारीफ के काबिल है इससे आपको भविष्य में सरकारी नौकरियों में भी मदद मिलेगी व आपके अन्दर राष्ट्रप्रेम एवं अनुशासन की भावना आयेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *