जम्मू कश्मीर में सेना का ट्रक में खाई में गिरने से 4 जवानों की मौत 2 गंभीर घायल

बांदीपोरा. जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार की दोपहर सेना का ट्रक खाई में गिर गया है। दुर्घटना में 4 जवानों की मौत हो गयी है। 2 जवान गंभीर रूप से घायल है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुल 6 जवान ही सवार थे।
अधिकारियों ने बताया है कि दुर्घटना जिले के एसके पायीन इलाके में हुआ है। यहां ट्रक सड़क से फिसल कर खाई में गिरा। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की डिटेल कुछ देर बाद सेना प्रवक्ता जारी कर सकते हैं।

हादसे की 3 तस्वीरें…

हादसे में सेना का ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
हादसे में सेना का ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।
घायल जवानों को उठाते हुए स्थानीय लोग।
घायल जवानों को उठाते हुए स्थानीय लोग।
हादसे के बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।
हादसे के बाद सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।

24 दिसंबर के हादसे में 5 जवानों की मौत हुई थी

इससे पहले 24 दिसंबर को पुंछ जिले आर्मी वैन 350 फीट गहरी खाई में गिरी थी। वैन में 18 जवान सवार थे। इनमें से 5 की मौत हो गई थी। हादसे में शामिल सभी जवान 11 मराठा रेजिमेंट के थे।सेना ने बताया कि काफिले में 6 गाड़ियां थी, जो पुंछ जिले के पास ऑपरेशनल ट्रैक से होते हुए बनोई इलाके की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान एक वाहन के ड्राइवर के संतुलन खोने की वजह से वैन खाई में गिर गई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *