बच्चों को मजदूरी करने नहीं बल्कि पढ़ने के लिये स्कूल भेजिये

दतिया. भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती 3 जनवरी को मनाई जायेगी। इसी उपलक्ष्य में शिक्षा जाग्रति जनसंवाद पैदल यात्रा मंगलवार को गांव बड़ौनी में स्थित राष्ट्रपति महात्मा ज्योतिबाराव फुले पार्क से प्रांभ हुई। 5 दिवसीय यात्रा ग्राम एरई, हिड़ोरा, भैंसनारी, धूमेश्वर करयाबटी, डबरा, पिछोर, बिलौआ और जौरासी होते हुए ग्वालियर पहुंचेगी। जहां 4 जनवरी को समापन होगा। यात्रा में शामिल होग बड़ौनी से ग्वालियर तक 200 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इसमें बच्चों को स्कूल जाने पर जोर दिया जा रहा है।
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर यात्रा का होगा समापन
यात्रा का समापन सावित्रीबाई फुले की जयंती एवं सुखलाल कुशवाह के जन्मदिन के साथ महिलाअहों का सम्मान समारोह विश्वविद्यालय निर्माण संकल्प यात्रा समारोह का आयोजन किया जायेगा। पैदल यात्रा में विनोद भारती, डॉ. वनमाली कुशवाह, राजेश कुशवाह, करनसिंह कुशवाह, परशुराम, राजकुमार कुशवाह, भगवान सिंह, डॉ. संजीव जिलाध्यक्ष रजक समाज ग्यादीन हरीराम, बृजेश, रामकिशन, बाबूला, आकाश, राजाराम और कमलाशरण महंत आदि शामिल रहे।
शिक्षा जागृति जनसंवाद पैदल यात्रा को पिरसूरा और भदूमरा होते हुए एरई में सम्राट अशोक की ललाट व बाबा साहब के पार्क में पहुंची। यहां सम्राट अशोक और बाबा साहब को पुष्प अर्पित किए गए। ग्राम हिड़ोरा में बच्चों से स्कूल जाने के लिए आव्हान किया गया एवं कहा कि बच्चे स्कूल जाने चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *