आतंकियों को घुसने दे रही बीएसएफ, बंगाल को अस्थिर करने का प्रयास
कोलकाता. पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ममता ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर भी गंभीर आरोप लगाये है। ममता बनर्जी ने कहा है कि बीएसएफ बांग्लादेश से आतंकियों को बंगाल में घुसने दे रही है।
CM ममता बनर्जी ने केन्द्र सरकार पर बंगाल में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ममता ने बंगला में इन गतिविधियों के लिये सीधे तौर पर केन्द्र सरकार और बीएसएफ को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने दावा किया है कि केन्द्र के पास भी इस काम कोई ब्लूप्रिंट हें ममता बनर्जी ने यह सभी दावे 2 जनवरी प्राथमिक बैठक के दौरान कहीं है।
