ऑपरेशन हमदर्द-एक माह में 3 हजारा बिछड़े लोगों को परिवार से मिलवाया, राजाबाबू बोले-समाज की भागीदारी भी आवश्यक

ग्वालियर. जनरल रेलवे पुलिस (जीआरपी) मध्यप्रदेश ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अपनों से बिछड़े बच्चों महिलाओं और बुजुर्गो को परिवार से मिलाने के लिये जीआरपी ने ऑपरेशन हमदर्द से बिछड़ों को मिलने, युवाओं को जोड़ने की पहल की है। गुरूवार को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में ऑपरेशन हमदर्द का 5वी कार्यशाला हुई। इसमें स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह मौजूद रहे। कार्यशाला में युवाओं को ऑपरेशन हमदर्द की कार्यप्रणाली और वॉलेंटियर के तौर पर उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
एक माह में 3 बिछड़े लोगों को परिवार से मिलवाया
ऐसा बताया गया है कि एक माह में लगभग 3 हजार ऐसे लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया गया है। जो यात्रा के दौरान अपनों से बिछड़ गये थे। रेलवे स्टेशनों पर भटक रहे थे। इनमें बच्चे, महिलायें और बुजुर्ग शामिल थे, जीआरपी ऐसे लोगों की पहचान कर उनकी जानकारी जुटाती है। उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाती है।
प्लेटफार्म पर अपराधियों को पहचाना मुश्किल
मध्यप्रदेश पुलिस के स्पेशल डीजी राजाबाबू सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए रेलवे प्लेटफार्म पर अपराध करने के बाद कई अपराधी अस्थाई ठिकाने के तौर पर छिप जाते है। प्लेटफॉर्म पर लोगों को आवाजाही ज्यादा होने और पहचान छिपाने की संभावना के चलते ऐसे अपराधियों की पहचाना करना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने ने बताया कि ऑपरेशन हमदर्द के राहत अपराधियों की पहचान के साथ भटके हुए बच्चों, परित्यक्ता महिलाओं और बुजुर्गो का डिजीटल डोजियर तैयार उनकी सहायता की जा रही है।
युवाओं को जोड़ने के लिए विश्वविद्यालयों में संवाद
राजाबाबू सिंह ने कहा कि यह अभियान केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है। इसमें समाज और युवाओं की भागीदारी भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रदेश के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में युवाओं से संवाद किया जा रहा है। भोपाल के तीन विश्वविद्यालयों और इंदौर में कार्यक्रम के बाद जीवाजी विश्वविद्यालय में यह पांचवां कार्यक्रम था।
स्पेशल डीजी ने बताया कि भारत सरकार का रेल मदद ऐप और हेल्पलाइन नंबर 139 यात्रियों की शिकायतों के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑपरेशन हमदर्द की अलग वेबसाइट तैयार करने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु के सुझाव पर वेबसाइट में सुझाव और शिकायत के लिए विशेष बॉक्स बनाया जाएगा। इसमें कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखकर रेलवे सुरक्षा बेहतर बनाने से जुड़े सुझाव दे सकेगा और शिकायत भी दर्ज करा सकेगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे आएं और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
