बम धमाके और हिंसा की आग में झुलस रहा है बांग्लादेश, पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली. बांग्लादेश एक बार फिर से राजनैतिक हिंसा और आगजनी की चपेट में आ गया हे। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रतिबंधित पार्टी आवामी लीग के बुलाये ‘‘लॉकडाउन’’ से ठीक पहले देश भर में भारी हंगामा मच गया है। राजधानी ढाका में कई देसी बमों से धमाके किये गये है। पिछले दो दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों -सिलहट, राजशाही, बारीसाल और फरीदपुा में यूनुस के ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में भी आगजनी की गयी है। चटगांव के पांचलाइस इलाके में अंतरिम सरकार के पूर्व प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। वहीं, अखबारों की रिपोर्ट के अनुसार पीएम तारिक रहमान की नेशलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रातभर में ढाका स्थित अवामी लीग के 2 नेताओं के घरों पर हमला हमला कर आग लगा दी।
पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हालात को काबू करने के लिये हसीना के जन्मस्थान गोपालगंज समेत संवेदनशील जिलों में अर्द्धसैनिक बल ‘‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’’ के हजारों जवान तैनात किये गये है। पुलिस ने 24 घंटे के अभियान में अकेले ढाका से 565 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें हसीना कैबिनेट के पूर्व मंत्री नुरूल इस्लाम नाहिद भी शामिल है। गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने वीडियों और सबूतों के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *