खाटूश्याम जी -भोजनालय में लगी आग से मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्याम जी मंदिर के पास शुक्रवार को एक भोजनालय में भीषण आग लग गयी। आग मंदिर के निकास मार्ग पर कलाभवन धर्मशाला के सामने स्थित नंद भोजनालय में लगी। घटना के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गयी। हालांकि इस हादसे मेंकिसी के घायल होने की खबर नहीं है।
आग लगने की खबर मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल की टीमें घटनास्थल पर पहुंची है। आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की 5 गाडि़यों का लगाया गया है। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। राहत की बात रही कि समय रहते आग बुझा दी गयी हे। बड़ा होने से टल गया है।
अब देखिए ये फोटोज…





वृंदावन थीम पर सजा मंदिर, 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात
जन्मोत्सव के लिए इस बार मंदिर को वृंदावन थीम पर सजाया गया है। सजावट में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों को दर्शाया गया है। बेंगलुरु और कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से मंदिर परिसर को सजाया गया है। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में करीब 3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
