शाइन क्लब का दीपावली मिलन समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
ग्वालियर दीपावली मिलन समारोह में डांस प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, हाउजी एवं मनोरंजक गेम्स प्रस्तुत किए गए। सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे कार्यक्रम का आनंद लिया। संयोजिका माधुरी कंसल एवं समीक्षा अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम को बहुत ही सुंदर रूप दिया गया। सचिव द्वारा अभी तक के कार्यों की सूची प्रस्तुत की गई तथा आभार पूनम कक्कड़ द्वारा व्यक्त किया गया। अध्यक्ष आरती जेठवानी की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में दीपावली मिलन समारोह हर्ष, उल्लास एवं आनंद के साथ संपन्न हुआ। स्वल्पाहार के साथ दीपावली मिलन समारोह का समापन हुआ।
कार्यक्रम में हमारी मेंटर राका, आरसी नीरज जैन, फाउंडर प्रेसिडेंट संगीता जादौन, आईपीपी सरिता पाठक, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव एवं शाइन क्लब की पूरी टीम उपस्थित रही।
