चीता मादा केजीएमओ 3 ने 4 शावकों को दिया जन्म, चीते की संख्या बढ़कर हुई 62, भारत में जन्मे 44 चीते

श्योपुर. मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में एक मादा चीता ने 4 शावकों को जनम दिया है। ढाई वर्ष पूर्व मादा चीता केओएमजी-3 को प्रोजेक्ट चीता के तहत शुक्रवार को बोत्सवाना से भारत लाये गये थे। 4 शावकों स्वस्थ्य है। इनके जन्म के साथ ही देश में चीतों की संख्या बढ़कर 62 हो गयी है। इनमें से 44 चीते भारत में ही पैदा हुए है। इसे वन्यजीव संरक्षण के लिये बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की है। उन्होंने खुशी जताते हुए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े विशेषज्ञों, पशु चिकित्सकों और वनकर्मियों को बधाई दी।


वन विभाग की टीम की है निगरानी
शावकों के जन्म पर सीएम मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी कर्मचारियों और प्रबंधन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा है कि सभी के समर्पण और मेहनत से भारत में चीता पुनर स्थापना का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। नन्हें शावकों के जन्म से कूनों नेशनल पार्क में चीतों की संख्या बढ़ने के साथ ही उनके संरक्षण की उम्मीदें भी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *