3. भोपाल से ग्वालियर का सफर होगा आसान, MP में 63,296 करोड़ से बनेंगे पांच नए कॉरिडोर

भोपाल. प्रदेश में सडक कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए 63296 करोड रुपये की लागत से 1398 किलोमीटर लंबे पांच ग्रीनफील्ड कारिडोर बनाए जाएंगे। सभी मार्ग चार लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कॉरिडोर में भोपाल-मंदसौर 258 किलोमीटर, सागर-सतना 227, जबलपुर-आशापुर 358, भोपाल-ग्वालियर 320 और कटनी-सिंगरौली 235 किलोमीटर शामिल है। इनके बनने से प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन सुगम होगा।
रजिस्ट्री योजना के तहत हुई निश्शुल्क रजिस्ट्रियां
सीएम यादव ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के तहत अब तक लगभग 24 लाख निश्शुल्क रजिस्ट्रियां हुई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 से 2026 के राष्ट्रीय सुरस्कारों में प्रदेश को 9 पुरस्कार मिले जो देश में किसी एक राज्य को मिले सर्वाधिक पुरस्कार है। भारत सरकार ने सूक्ष्म इकाइयों के लिए ऋण गारंटी निधि 31 मार्च 2031 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *