MP में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ा, नगरीय निकायों के पेंशनर्स की DR में 2% इजाफा

भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार ने चौथे, पांचवें और छठवें वेतनमान वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोतरी की है। चौथे वेतनमान में 20 और पांचवें-छठवें वेतनमान में 5-5 प्रतिशत अंक की वृद्धि की गई है। सातवें वेतनमान वालों का डीए पहले ही बढाया जा चुका है। बढे हुए डीए का नकद लाभ 1 अक्टूबर 2026 से मिलेगा। इसका भुगतान नवंबर की सैलरी में होगा। जनवरी से सितंबर 2026 तक का एरियर नवंबर, दिसंबर और जनवरी में तीन किस्तों में दिया जाएगा। इस अवधि में रिटायर या मृत हुए कर्मचारियों को एरियर की राशि एकमुश्त मिलेगी। वहीं नगरीय निकायों के पेंशनर्स और परिवार पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढाई गई है। छठवें वेतनमान में 5 और सातवें वेतनमान में 2 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है। यह 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। फैसले से करीब 35 हजार कर्मचारी और 18 हजार से अधिक पेंशनर्स यानी 53 हजार से ज्यादा लोग लाभान्वित होंगे।
चौथे से छठवें वेतनमान में डीए की नई दरें
वित्त विभाग के आदेश के अनुसार छठवें वेतनमान में डीए 257 प्रतिशत से बढाकर 262 प्रतिशत, पांचवें में 323 प्रतिशत से 328 प्रतिशत और चौथे में 1465 प्रतिशत से बढाकर 1485 प्रतिशत किया गया है। ये नई दरें 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी।
प्रतिनियुक्त कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ
सरकार के उपक्रमों, निगमों, मंडलों और अनुदान प्राप्त संस्थाओं से प्रतिनियुक्ति पर आए चौथे और पांचवें वेतनमान के कर्मचारियों को भी बढे हुए डीए का लाभ मिलेगा। इनके लिए वेतन नहीं माना जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *