छत से गिरने से संदिग्ध हालत में हुई नीरज की मौत, पुलिस जांच में जुटी
ग्वालियर. आऊखाना किलागेट इलाके में छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 3 बजे की है। युवक के नीचे गिरते ही साढू और पत्नी उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसवार दोनों साढू देर रात 1 बजे तक शराब पी रहे थे। मृतक की पत्नी उसी घर में नीचे सो रही थी। हालांकि मृतक के भाई और परिजन ने इसे सामान्य मौत न बताते हुए पत्नी और साढू पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपों की जांच भी शुरू कर दी है।
बेेटे के जन्मदिन का आमंत्रण देने पहुंचे थे
भिण्ड के मालनपुर का नीरज 22, बाल्मीकी प्रायवेट फर्म में काम करता था। सोमवार को अपनी पत्नी सोनाली के साथ अपने साढू बृजेशकुमार के घर ग्वालियर आया था। नीरज और उसकी पत्नी यहां अपने बेटे के जन्मदिन का इन्विटेशन देने थे। रात 12 से 14 बजे के बीच नीरज और बृजेश ने शराब पी । इसके बाद सोनाली बेटे को लेकर सोने चली गयी। जबकि नीरज और बृजेश छत पर बने कमरे में सो गये। रात लगभग 3 बजे नीरज संदिग्ध हालत में पहली मंजिल की छत से नीचे गिर गया। सिर के बल गिरने की वजह वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि नीरज के साढू बृजेश ने बताया कि रात लगभग 2 से 3 बजे के बीच नीरज बाथरूम जाने के लिये उठा था। नशे में होने की वजह से छत से गिरने से उनकी मौत हो गयी।
सीन रीक्रिएशन करा सकती है पुलिस
जहां से नीरज के गिरने की बात कही जा रही है, वह भवन पुराना है और एक मंजिल का है। हालांकि उसकी ऊंचाई डेढ़ मंजिल के बराबर है। बाहर जहां युवक के गिरने की बात कही गई है, वहां पत्थर की पट्टियां रखी हुई हैं। अब पुलिस इस उलझन में है कि एक मंजिल से गिरकर युवक की मौत कैसे हो सकती है। हो सकता है किसी ने उसे धक्का दिया हो। पुलिस अफसर हादसे की जांच कर सीन रीक्रिएशन कराने पर भी विचार कर रहे हैं।
