पुलिस की गिरफ्त में मॉडिफाइड अधिया लुटेरों को बेचने वाला

ग्वालियर. लुटेरों को मॉडिफाइड अधिया बेचने वाले आरोपी को डबरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने दतिया से गिरफ्तार किया और साथ ही 48 हजार रूपये लुटेरों के परिजनों के पास बरामद किये है। इस तरह अभी तक पुलिस ने लूटे गये रूपयों में से 8 लाख 15 हजार रूपये बरामद करलिये है। जबकि झांसी गयी पुलिस टीम के हाथ न तो रूपये लगे और न ही रूपये रखने वाला आरोपी ही हाथ आया है।
ज्ञात हो कि डबरा में हुण्डी कारोबारी को गकन प्वाइंट पर दरखकर 5 बदमाशों ने 14.501 लाख रूपये की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दतिया निवासी भोला कुशवाह, सुमित कुशवाह निवासी झांसी, सागर कुशवाह निवासी झांसी, गुड्डू गोतम निवासी शिवपुरी और कृष्णा बैस निवासी शिवपुरी को दबोचा था। इनसे पुलिस ने 2 कट्टेऔर एक अधिया के साथ ही लूटे गये रूपयो में से 7 लाख 75 हजार रूपये बरामद किये थे। अब पुलिस की टीम इस घटना में रेकी करने वाले की तलाश में लगी है।
अधिया के पैसे ऑनलाइन लिये
पुलिस और क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी भोलाक ुशवाह ने 18 हजार रूपये में मोडिफाइड अधिया दतिया निवासी धर्मवीर यादव खरीदी थी और इसका भुगतान ऑनलाइन किया था। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच और डबरा पुलिस दतिया पहुंची धर्मवीर यादव को दबोचा है। अब पुलिस पकड़े गये आरोपी धर्मवीर सिंह से पूछताछ कर पता लगा रही है कि यह कहीं हथियार तस्कर तो नहीं और उसने हथियार किससे लिया था। जिससे उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा सके।
आरोपियों की संख्या बढ़ेगी
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पकड़े गये लुटेरे धीरे-धीरे मुंह खोल रहे है और उनसे पूछताछ के बाद रेकी करने वाले कुछ बदमाशों के नाम सामने आ सकते हैं और अीाी इस मामले में और आरोपी बनाये जायेंगे।
संदेही हुए गायब
लुटेरों के पकड़े जाने के बाद उनके मददगार व अन्य संदेही अंडरग्राउण्ड हो गये और सुरक्षित ठिकानों में शरण लिये हुए है। पुलिस इनकी जानकारी जुटाने के साथ ही लगातार दविश दे रही है।
अधिया बेचने पुलिस की गिरफ्त में
लुटेरों को अधिया बेचने वाला आरोपी पकड़ लिया है। पकड़े गये आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं अन्य संदेहियिों की तलाश में क्राइम ब्रांच और डबरा थाना पुलिस लगातार दविश दे रही है। धर्मवीर सिंह, एसपी, ग्वालियर
