लॉ कॉलेज के एफिलेशन बहुमत से पास, प्रदीप शर्मा और मनजीत भल्ला बोले-पोस्टर फाडे बने जांच कमेटी, हमारे माननीय का है अपमान

ग्वालियर. स्टेडिंग कमेटी से अनुमोदन पश्चात लॉ कॉलेजों के एफिलेशन की संबद्धता को लेकर कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी ने 24 घंटे के भीतर लॉ कॉलेज की संबद्धता को लेकर विशेष बैठक बुलाई थी, विशेष बैठक में एजेंड से बाहर के मुद्दों चर्चा नहीं करा सकते हैं। लॉ कॉलेज की संबद्धता का एफिलेशन कंफर्म कर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को 31-12-2024 तक भेजा जाना है। इसलिये कार्यपरिषद की ओर कुलगुरू ने दो दिन का समय ईसी सदस्यों को दिया है वह चाहे तो 31 दिसम्बर की शाम 5 बजे फाइलों को चैक कर सकते है। उसमें कहीं कोई कमी मिलती है तो उस कॉलेज के एफीलेशन को रोका जा सकता है। लॉ कॉलेज की संबद्धता के मामले में शिक्षक ईसी सदस्य सहमत थे। अंत में बहुमत के अनुसार लॉ कॉलेजों की संबद्धता को पास कर लिया गया है।
पोस्टर फाड़े की जांच कमेटी बने-प्रदीप शर्मा
हंगामे के साथ जीवाजी विश्वविद्यालय के कार्य परिषद की बैठक समाप्त हुई। कार्य परिषद सदस्य प्रदीप शर्मा, संजय यादव, सेवंती भगत और मनजीत भल्ला ने पिछले दिनों जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा अनावरण के एक दिन पहले पोस्टरों फाड़कर पैरों तले रौंदा गया। सभी कार्य परिषद के सदस्यों एक स्वर में आरोप लगाया। इस संबंध ईसी सदस्य प्रदीप शर्मा ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति के साथ केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और हमारे उच्च शिक्षा मंत्री सहित अन्य मंत्रियों का अपमान घिनौना कृत्य है, इस बात को लेकर हम सभी में आक्रोश है।
सभी ईसी सदस्यों ने जांच कमेटी मांग करते हुए कहा कि दोषी के खिलाफ कार्यवाही होना चाहिये। लेकिन कोई हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। इस मुद्दे को लेकर राज्यपाल और सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखेंगे। कार्य परिषद की बैठक 3.15 बजे लेकर 4. 30 बजे तक चली।
कार्यपरिषद की बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिसमें कुलगुरू प्रो. अविनाश तिवारी, डीएन गोस्वामी, कार्य परिषद के सदस्य प्रदीप शर्मा, संजय यादव, सेंवती भगत, मनजीत भल्ला, डॉ. रवि अम्बे, प्रभारी रजिस्टार अरूण चौहान, प्रो. शांतिदेव सिसोदिया, प्रो. राजेन्द्र खटीक, प्रो. जयसवाल आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *