चेकपोस्ट पर वसूली का फूलप्रूफ सिस्टम,आरटीओ कर्मचारी ट्रकों को रोकते, ड्राइवर को अकेले बुलाते हैं, रुपए न दे तो चालान बनाते हैं

भोपाल. मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से चेकपोस्ट बंद कर दिए गए है, सरकार ने इन्हें बंद करते हुए दावा किया था कि चेकपोस्ट पर गुजरात की तरह नई व्यवस्था लागू होगी जिससे अवैध वसूली बंद हो जाएगी। इन्वेस्टिगेशन टीम ने मध्य प्रदेश-राजस्थान बॉर्ड पर नीमच के नयागांव के पुराने चेकपोस्ट पर स्टिंग किया तो यहां नई व्यवस्था तो दिखाई नहीं दी उल्टा ट्रकों से अब भी अवैध वसूली जारी है।
इसी तरह इन्वेस्टिगेशन टीम ने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र बॉर्ड पर सेंधवा के पुराने चेकपोस्ट पर जाकर देखा तो यहां भी अवैध तरीके से वसूली हो रही है। डॉक्यूमेंट होने के बाद भी बिना रुपए लिए ट्रक को जाने नहीं दिया जाता। सेंधवा के पुराने चेकपोस्ट पर कंटेनर रखे हुए है। इन्हीं में से एक कंटेनर के बाहर आरटीओ की टीम खड रहती है। हालांकि जिस समय टीम इस चेक पॉइंट पर पहुंचद थी तब तक चेकपोस्ट से करोडों रुपए की कमाई करने वाले पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा के यहां छापा पड चुका था, लिहाजा आरटीओ के कर्मचाी बेहद सतर्क हो चुके थे इसके बाद भी पैसे लेते हुए कर्मचारी कैमरे में कैद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *