अब तक कर्मचारियों के बैंक खातों में नहीं आई डीए के एरियर की पहली किस्त
भोपाल. राज्य सरकार ने पहले ही प्रदेश के 7 लाख 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को डीए देने में 10 महीने लगा दिए और अब एरियर देने में खुद तय समय सीमा का पालन नहीं कर रही है। महंगाई भत्ता के एरियर की दिसंबर में मिलने पहली किस्त कर्मचारियों को अब तक नहीं दी गई है। जबकि दिसंबर के अब दो दि नही शेष है। इसे लेकर कर्मचारियों में नाराजगी व्याप्त है। वे कहते है कि ऐसा करना सरकार का शगल बन गया है। पहले तो समय से डीए-डीआर नहीं देती है और बाद में एरियर की किस्तें समय से नहीं दी जाती है। ये व्यापारियों जैसा व्यवहार है जो ठीक नहीं है। अब 31 दिसंबर से पहले किस्त दे दे।
राज्य सरकार ने जनवरी 2024 से मिलने वाला 4 प्रतिशत दिवाली के ठीक पहले 28 अक्टूबर को दिया। तब कहा गया कि 9 माह का एरिय दिया जाएगा और अक्टूबर का डीए वेतन में मर्ज कर देंगे पर ऐसा नहीं हुआ। दिवाली के कारण 25 अक्टूबर से ही वेतन वितरण शुरू हो गया था। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राज्य सरकार डीए अलग से देगी पर ऐसा भी नहीं हुआ। आखिर कर्मचारियों को अक्टूबर से बढे हुए डीए का लाभ नहीं मिला। अब 10 महीने का डीए बाक हो गया। जिसे 4 किस्तों में दिया जाना है। वित्त विभाग ने अपने आदेश में साफ लिखा है कि दिसंबर 2024 में डीए की पहली किस्त दे दी जाएगी। फिर भी कर्मचारी महीनेभर से पहले किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
