लोकायुक्त संगठन में छापों के बीच भारी फेरबदल

भोपाल- आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही को लेकर उठ रहे कई प्रश्नों के जबावों के बीच लोकायुक्त संगठन में बड़ा फेरबदल हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि कार्यवाही लीक होने के चलते यह बदलाव किया गया है।
लोकायुक्त संगठन में लम्बे समय से पदस्थ डीएसपी, निरीक्षक और आरक्षकों को हटाकर नयी पदस्थापना की गयी है। लोकायुक्त संगठन में पदस्थ 4 डीएसपी, 6 निरीक्षक और 24 आरक्षकों को 3 दिन पूर्व हटाया थां इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने रविवार को लोकायुक्त संगठन में 6 इंस्पेक्टर्स की पदस्थापना की है और इसके साथ ही 28 पुलिसकर्मियों को भी लोकायुक्त संगठन में नियुक्त किये जाने के आदेश जारी किये गये है।
डीएसपी को हटाया था लोकायुक्त से
जिन उपपुलिस अधीक्षकों को लोकायुक्त संगठन से पुलिस मुख्यालय भेजा गया, उनमें प्रवीण नारायण बघेल इन्दौर, बसंत श्रीवास्तव उज्जैन, राजेश खेड़े रीवा, और प्रमेन्द्रकुमार सिंह रीवा आदि शामिल है।
यह इंस्पेक्टर हटाये गये
पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 3 पुलिस इंस्पेक्टरों को ईओडब्ल्यू में नियुक्त किया गया है। इनमें संजय शुक्ला, योगेन्द्र सिसोदिया और पंकज द्विवेदी शामिल हैं। ये सभी जीआरपी इंदौर और इंदौर पुलिस बल में तैनात थे।

6 इंस्पेक्टर लोकायुक्त भेजे गए

नाम यहां थी पोस्टिंग
सक्तूराम मरावी जबलपुर
शशिकला मस्कुले मंडला
दिनेश कुमार भोजक रतलाम
आनंद चौहान इंदौर
जितेंद्र यादव पांढुर्णा
बलराम सिंह ग्वालियर

इन 28 पुलिसकर्मियों को लोकायुक्त में भेजा गया

नाम वर्तमान में यहां पदस्थ
रामेश्वर निगवाल 34वीं वाहिनी विसबल, धार
रणजीत द्विवेदी पु. उपा. इंदौर
प्रदीप दुबे प्रथम वाहिनी इंदौर
रवि सिंह 29वीं वाहिनी दतिया
आशीष आर्य प्रथम वाहिनी इंदौर
विनोद यादव 15वीं वाहिनी इंदौर
विनय कुमार घोघरे पु. उपा. इंदौर
प्रवीण कुमार 08वीं वाहिनी छिंदवाड़ा
सतेंद्र बहादुर सिंह 08वीं वाहिनी छिंदवाड़ा
संजीव कुमारीया एम.टी.पूल. पुलिस मुख्यालय भोपाल
गौरव साहू 10वीं वाहिनी सागर
चैतन्य प्रताप सिंह 10वीं वाहिनी सागर
यशवंत पटेल 25वीं वाहिनी भोपाल
संदीप कुमार शुक्ला 25वीं वाहिनी भोपाल
कृष्ण कुमार सेन 07वीं वाहिनी भोपाल
राजेश सिंह ठाकुर 35वीं वाहिनी मंडला
सतीश कौशल 08वीं वाहिनी छिंदवाड़ा
पुनीत सिंह 08वीं वाहिनी छिंदवाड़ा
नीलेश चौबे 08वीं वाहिनी छिंदवाड़ा
राजेंद्र कुमार बकोरिया 25वीं वाहिनी भोपाल
पंकज सिंह विष्ट जिला बालाघाट
विपिन वर्मा 07वीं वाहिनी भोपाल
जितेंद्र सिंह 09वीं वाहिनी रीवा
मेहबूब कुरैशी 25वीं वाहिनी भोपाल
दिलीप कुमार पटेल 09वीं वाहिनी रीवा
प्रदीप दुबे प्रथम वाहिनी इंदौर
मनोज मिश्रा 09वीं वाहिनी रीवा
यशवंत सिंह ठाकुर जिला दमोह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *