छात्र-छात्राओं ने क्लासिकल इंट्रूमेंटल के साथ डांस की मनमोहक प्रस्तुति दी

ग्वालियर 28 आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में ‘अवार्ड सेरेमोनिया (अवार्ड सेरेमनी) का आयोजन किया गया। जहां एनुअल अकेडमिक अवार्ड-2023-24 एंड जर्नल अवार्ड 2024-25 और फ्यूचर अवार्ड छात्र-छात्राओं को प्रदान किए गए। संस्थान के नाद एम्फिथिएटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डीके दुबे डीआरडीई ग्वालियर, विशिष्ट अतिथि के रूप अतुल शर्मा (सीनियर सेल्स लीडर, अमेजन वेब सर्विस (एडब्ल्यूएस) यूएसए) शामिल हुए।
छात्र-छात्राओं ने क्लासिकल इंट्रूमेंटल
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में अवार्ड सेरेमोनिया का शुभारंभ स्कूल के छात्र-छात्राओं सरस्वती वंदना के साथ किया। इस अवसर पर प्री-प्राइमरी से लेकर मिडिल और सीनियर छात्र-छात्राओं ने क्लासिकल-वेस्टर्न इंट्रूमेंटल प्रस्तुतियां दीं। तो वहीं ग्रेड-1, 2, 3 और ग्रेड-8 के छात्र-छात्राओं ने क्लासिकल डांस के साथ-साथ फॉक डांस की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
प्रत्येक बच्चा प्रतिभावान होता हैः डॉ. डीके दुबे
आईटीएम ग्लोबल स्कूल ग्वालियर में अवार्ड सेरेमोनिया के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. डीके दुबे डीआरडीई ग्वालियर ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज मुझे अपने अकेडमिक दिन याद आ गए। उन्होंने कहा कि आज जो अवार्ड आप सभी को मिलने जा रहे हैं वह आपकी प्रतिभा का दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा प्रतिभावान होता है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आप डांस में अच्छे हो, गाने में अच्छे हो या खेलने में अच्छे हों। यह भी आपके प्रतिभावान होने की ही खूबी है। बस आपको अपने अंदर छिपी इस खूबी को पहचानना है। उन्होंने अवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि आप और मेहनत करे और इसी तरह आगे बढ़ते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *