भर्ती विसंगति को लेकर मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक ने किया विशाल धरना प्रदर्शन का शंखनाद
ग्वालियर- मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके.दुबे ने बताया कि संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से संविदा नियमितीकरण एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा में समायोजन करने हेतु शासन प्रशासन एवं प्रबंधन का ध्यानाकर्षण पत्राचार, बैठक एवं ज्ञापन के माध्यम से करवाया गया था किंतु प्रबंधन के श्रमिक विरोधी नीतियों की वजह से संविदा नियमितीकरण एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का संविदा में समायोजन नहीं हो सका । हाल ही में ऊर्जा विभाग द्वारा विभिन्न पदों जैसे लाइनमैन , कार्यालय सहायक, नर्सिंग स्टाफ आदि विभिन्न नियमित पदों हेतु भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है किंतु संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों के हित लाभों का ध्यान नहीं रखा गया है । संगठन द्वारा दिनांक 12 जनवरी 2025 , युवादिवस “स्वामी विवेकनंद जयंती” को भोपाल स्थित डॉ. भोमराव अंबेडकर मैदान से माननीय ऊर्जा मंत्री के शासकीय आवास शिवाजी नगर भोपाल में रैली के माध्यम से भर्ती विसंगति को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया जाएगा ।
कर्मचारियों की मुख्य मांगे
1.विद्युत कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में आउटसोर्स कर्मचारियों को अनुभव का लाभ देते हुए आयु सीमा में छूट एवं बोनस अंक प्रदान किया जावे ।
2.संविदा नीति 2023 के अनुरूप संविदा कर्मचारियों को 50% का आरक्षण दिया जावे ।
3. विद्युत कंपनियों में वर्षो से कार्यरत कार्यालय सहायक संविदा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर (आउटसोर्स) को CPCT प्रमाण में मध्य प्रदेश शासन के अनुरूप शिथिलता प्रदान किया जावे।
4. नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जाने हेतु पारदर्शी स्थानान्तरण नीति लागू की जावे।
5. भाजपा जनसंकल्प 2013 पृष्ठ क्रमांक 33 बिंदु 9.6 के लिखित वादे अनुरूप विद्युत संविदा कर्मचारियों को बिना शर्त नियमित किया जावे ।
6. भाजपा जनसकल्प 2023 के अनुरूप आउटसोर्स कर्मचारियों को संविदा का लाभ दिया जावे ।
7. माननीय मुख्य मंत्री जी के घोषणा अनुरूप आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन का भुगतान अप्रैल 2024 से प्रदान किया जावे ।
8. प्रतियोगी परीक्षा पास वर्ष 2013 नियमित की प्रतीक्षा सूची से संविदा पर नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिना शर्त नियमित किया जावे।
9. विद्युत कंपनियों में कार्यरत तकनीकी संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को जोखिम भत्ता एवं राष्ट्रीय अवकाश के दिवस कार्य करने पर अतिरिक्त वेतन दिया जावे ।
10. आउटसोर्स कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की जावे।
11. विद्युत कंपनियों में कार्यरत संविदा एवं नियमित परीक्षण सहायक , कार्यालय सहायक श्रेणी तीन ,असिस्टेंट रेवेन्यू ऑफिसर (ARO) कर्मचारियों के वेतन विसंगति को दूर करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज दिनांक 27.12.2024 को पोस्टर का विमोचन रोशनीघर परिसर ग्वालियर में किया गया ।
इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एल.के.दुबे प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी शाखा अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, मुरैना शाखा अध्यक्ष शैलेष कुचया, ग्वालियर शाखा उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, हरीश राजपूत, शिवेंद्र प्रताप सिंह, शिवानंद पांडेय, रवि प्रकाश गुप्ता , राजेंद्र बघेल, अवधेश राणा सहित सैकड़ों कर्मचारियों से विशाल धरना प्रदर्शन एवं रैली का समर्थन करते हुए पोस्टर विमोचन में शामिल हुए ।
