नाले में बस गिरने से 8 लोगों की मौत कई जख्मी

बंठिडा. पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया है। निजी कंपनी बस में बेकाबू होकर नाले गिर गयी। जिसमें 8 यात्रियों की मौत हो गयी। बस में सवार कई लोग घायल हुए। जिन्हें पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। बठिंडा के कोटश्मीर रोड पर एक बस पुलिस से निकलते समय ड्रेन में गिर गयी। दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गयी। जबकि कई यात्री घायल हो गये। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और साथ ही मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव के लिये पहुंची है।
एम्बूलेंस खालिस्तानी आतंकियों के शव ले जा रही थी
आपको बताते चलें कि पंजाब पुलिस व उत्तरप्रदेश पुलिस की संयुक्त की कार्यवाही में मारे गये खालिस्तान जिन्दाबाद फोर्स के 3 आतंकियों के शवों के लेकर पंजाब जा रही एम्बूलेंस का मंगलवार की देर रात एक्सीडेंट हो गया। रामपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने एम्बूलेंस को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद क्षतिग्रस्त एम्बूलेंस से तीन आतंकियों के शवों को दूसरी एम्बूलेंस में ट्रांसफर कर पंजाब के लिये रवाना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *