लोकगायिका ने भजन ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गुन गुनाया तो आपत्ति पर गायिका ने मांगनी पड़ी माफी

पटना. बिहार में बुधवार को अटल जयंती समारोह के बीच महात्मा गांधी के प्रिय भजन को लेकर विवाद हो गया है। पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। इस बीच भोजपुरी गायिका देवी ने मंच से बापू का भजन ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ गुन गुनाया तो हंगामा मच गया। पटना के बापू सभागार में अटल जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। जैसे ही ‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम’ लाइन गुन गुनाई तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। ईश्वर अल्लाह नाम को लेकर कार्यक्रम में गायिका देवी का इतना विरोध हुआ कि उन्हें मंच स माफी मांगनी पड़ी।
अश्विनी चौबे ने लगाया राम का नारा
इस बीच पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी मंच पर गायिका देवी को हटाते हुए दिखाई दिये। गायिका देवी को हटाकर अश्विनी चौबे स्वयं मंच से जयश्री राम का नारा लगाने लगे। लोकगायिका ने कहा है कि भवन प्रस्तुति देने के पीछे किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। इसलिये उन्होंने बाद में माफी मांग ली। मंच पर उस वक्त 20 से अधिक लोग मौजूद थे। अंत में देवी ने सुप्रसिद्ध गायिका शारदा सिन्हा को याद करते हुए हुए ‘‘छठी मैया आई ना दुअरिया’’ गाया और कार्यक्रम से चली गयी। इस विवाद पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रयाद यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि ’पटना में कल गायिका ने जब गांधी जी का भजन ’’रघुपति राधव राजा राम, पतित पावन सीता राम‘‘ गाया तो नीतीश कुमार के साथी भाजपाईयों ने हंगामा खड़ा कर दिया। भजन से ओछी समझ के टुच्चे लोगों की भावनायें आहत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *