पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी जयंती पर स्वास्थ्य शिविर, CM बोले-अच्छे और सच्चे स्वास्थ्य शिविर लगाने पर अटल जी सच्ची श्रद्धांजलि

ग्वालियर. पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई की जयंती पर सांसद भारतसिंह कुशवाह ने यह विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया है। इसमें एम्स के डॉक्टरों ने अपनी टीम के साथ लोगों के रोगों को जांचा और सही मार्गदर्शन कर उपचार की राह दिखाई। अच्छे और सच्चे स्वास्थ्य शिविर पर बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि असल में यही श्रद्धेय अटलबिहारी वाजपेई को सच्ची श्रद्धांजलि है और साथ ही हमारे पीएम नरेन्द्र मोदी ने एमपी के खजुराहो से पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेई को केन -बेतवा प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इससे पूरे बुन्देलखंड को लाभ मिलेगा और विभाग रहेगा। मंच पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोमर, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नारायणसिंह कुशवाह और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर कार्यक्रम में नजर नहीं आये।
ग्वालियर में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई की जयन्ती के मौके पर बुधवार से 3 दिन का एक बड़ा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया है। शिविर लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन (एलएनआईपीई) में 27 दिसम्बर तक चलेगा। बुधवार की शाम को प्रदेश के मुखिया सीएम डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित किया और स्वास्थ्य शिविर का ऑपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने इस शिविर की पहल की है। उनका कहना है कि इस शिविर से ग्वालियर चम्बल क्षेत्र में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी मिलेगी और इसी आधार पर यहां पर बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

खास बातें
एम्स भोपाल का सहयोग: शिविर में एम्स भोपाल के 170 डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मरीजों का इलाज कर रहे हैं।
बिमारियों का इलाज: इस शिविर में कैंसर, दिल, किडनी, लीवर, हड्डियों और बच्चों की बीमारियों का इलाज किया जाएगा। साथ ही अल्ट्रासाउंड, ईसीजी, ईको जैसी जरूरी जांचें भी की जाएगी।
मेडिकल आईडी की सुविधा:मरीजों को एक मेडिकल आईडी दी जाएगी, जिससे वे बाद में एम्स भोपाल में इलाज करवा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *