दिसंबर को ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, भोपाल, इंदौर-ग्वालियर भी भीगेंगे
ग्वालियर. मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावा गिर रहा है। बुधवार सुबह 9 बजे तक कई शहारों में घना कोहरा छाया रहा। सीहोर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में 10 से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश हुई। ऐसा ही मौसम अगले 4 दिन यानी 28 दिसंबर तक बना रहेगा। 27 दिसंबर को ओले-बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनेगा। जिसका भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में असर देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मंगलवार की रात में भिंड-सीहोर में बारिश हुई। वहीं मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ, बडवानी, खजुराहो, निवाडी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल में पूरे दिन बादल रहे वहीं सर्द हवाएं ली जिससे लोग ठिठुर गए। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर में भी ऐसा ही मौसम रहा। हालांकि दिन और रात के तापमान में बढोतरी हुई है।
