जहांगीराबाद में 2 पक्षों में चली तलवारें और हुआ पथराव, महिला को बीच सड़क पर पीटा, 6 लोग घायल, भारी तादाद में पुलिस तैनात

भोपाल. जहांगीराबाद में मंगलवार को 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। यहां की पुरानी गल्लामंड़ी में दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। लोगों ने तलवारें लहराई। दोनों पक्ष डण्डे लेकर निकले। कुछ युवकों ने एक महिला को बीच सड़क पर डंडों से पीटा। घटना में 6 से अधिक लोग जख्मी हुए है। इनमें महिलायें भी है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। थाना प्रभारी आशीष उपाध्याय ने बताया कि 2 दिन पूर्व पहले युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है और उसके बाद यह झगड़ा हुआ है।
मंगलवार की सुबह एक पक्ष के लोग एकत्रित हो गये और घरों पर पथराव करना शुरू कर दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। पथराव कीस खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
क्या है मामला
मोहम्मद रईस ने कहा है कि विवाद परसो से शुरू हुआ था। फैज नाम के युवक के बड़े पापा के लड़के की तबियत खराब थी, वह उनको इमरजेंसी में लेने के लिये सरदार मोहल्ले से निकला था। वहां मौजूद लोगों ने तेज गाड़ी चलाने के चलते उसे रोककर मारपीट कर दी है। युवक ने भाई की तबियत खराब होने की बात भी बतायी। लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस बीच दूसरे पक्ष के 3-4 लोग तलवार लेकर पहुंच गये। बीच-बचाव में फैज को वहां खड़े सब्जी के ठेके से चाकू हाथ लगा। इस बीच चाकू से एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने फैज के भाई और मां से भी मारपीट की। खबर पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
मंगलवार की सुबह अचानक से 50-60 लोगों ने हमला कर दिया, सामने जो मिल रहा थाउसको मार रहे थे। 1-2 माह की प्रेग्नेंट महिला को धक्का दे दिया । महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है। राजा पेंटर नाम के युव के सिर पर तलवारी मारी। उसके घर के दरवाजों पर तलवारें से हमला किया। हमलावरों ने हमारे घर पर भी हमला करने की कोशिश और धर पर लगे सीसीटीव कैमरे तोड़ दिये। 3-4 माह से इन के द्वादा रास्ता बंद कर दिया गया है। किसी को निकलने नहीं दिया जाता है। एक बार मेरा भी इनसे झगड़ा हो चुका है।

घटना की 4 तस्वीरें…

उग्र लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
उग्र लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
तलवार और डंडे लेकर पथराव कर रहे लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की ओर दौड़ लगाई।
तलवार और डंडे लेकर पथराव कर रहे लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों की ओर दौड़ लगाई।
भीड़ ने एक महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया।
भीड़ ने एक महिला को डंडे से बुरी तरह पीट दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया।
भीड़ ने कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी।
भीड़ ने कुछ वाहनों में भी तोड़फोड़ कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *