ग्वालियर में 5 हजार वर्गफीट से अधिक की संपत्तियों की होगी जांच

ग्वालियर.शहरभर की संपत्तियों में टैक्स लेने के मामले में काफी गड़बड़ियां की गई है, इसलिए 5000 स्क्वायर फीट से अधिक की सभी प्रकार की संपत्तियों को चेक कर जांच की जाए और इसकी लिस्ट तैयार कर दी जाए। यह बात निगम आयुक्त अमन वैष्णव ने संपत्तिकर वसूली की समीक्षा बैठक करते हुए कही।
संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट दी जाए
उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी संपत्तियों पर टैक्स लेने के मामले में कर्मचारियों ने गड़बड़ियां की है और जिनसे अधिक संपत्तिकर लेना चाहिए उनसे कम लिया है, इसलिए ऐसी संपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट दी जाए। क्योंकि इससे निगम का संपत्तिकर काफी बढ़ सकता है।
इस दौरान अपर आयुक्त और सभी विधानसभा क्षेत्र के उपायुक्त से कहा कि संपत्तिकर वसूली में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, इसलिए संपत्तिकर वसूली में जो नियम है उसके अनुसार ही वसूली करें। आयुक्त ने वार्ड पर पदस्थ कर संग्रहकों द्वारा अपने क्षेत्र में सिर्फ 1 रसीद और कोई भी रसीद न काटने वाले टीसी व एपीटियो के वेतन काटने की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *